सुबह -सुबह पोहे खाने के ये फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे खाना...

डेस्क। सुबह -सुबह का नाश्‍ता सबसे अहम माना जाता है, जिसमें से पोहा एक ऐसा नाश्‍ता है जो भारतीय घरों में पोहा एक स्वास्थ्यवर्धक आहार के रुप में नाश्ते का प्रमुख अंग माना जाता है। पोहा का उपयोग कई प्रकार के व्‍यंजनों को तैयार करने के लिए किया जाता है। ठंड के मौसम में पोहा जलेबी खाने का एक अलग ही स्‍वाद होता है। वजन कम करने के लिए बहुत सारे लोग नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में भी पोहा खाते हैं। पोहा हल्का होता है और बेहद आसानी से पच जाता है इसलिए पोहा एक बेहद लोकप्रिय खाद्य पदार्थ होता है।


ये खबर भी पढ़े: सर्दियों में फटे होंठों से राहत दिलाएंगे ये टिप्स, अगर आप भी हैं परेशान तो जरूर अपनाए...


पोहे खाने के फायदे:


-आपके शरीर में अगर आयन की कमी है तो पोहा खाने से इसकी कमी भी दूर हो जाती है। पोहे में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्‍चों जरूर खाना चाहिये, जिससे उनके शरीर में हीमोग्‍लोबिन की मात्रा बढ़ सके।





-पोहा फाइबर से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। पोहा खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता है जिससे यह डायबिटीक लोगों के लिए फायदेमंद है।


-पोहा में 76 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और 23 प्रतिशत फैट होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हेल्दी फैट्स की भी कमी नहीं होती है।





-पोहा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इसे पचाना काफी आसान होता है। पोहा खाने से आपको ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।





-पोहा खाने से कभी मोटापा नहीं बढ़ता क्‍योंकि मात्र एक कटोरे पोहे में कम से कम 250 कैलोरी होती हैं। इसमें साथ ही इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट भी पाए जाते हैं। अगर आप डाइट पर हैं तो पोहे में मूंगफली न मिलाएं नहीं तो कैलोरीज बढ़ जाएंगी।